फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अगले महीने शहर को मिलेगी सिक्स लेन फ्लाईओवर की सौगात

Mon, 02 Mar 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहरवासियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक बन रहा सिक्स लेन फ्लाईओवर अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और अप्रैल माह में इसके पूरी तरह तैयार होकर लोकार्पित होने की संभावना है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर का मुख्य ढांचा पूरी तरह तैयार हो चुका है। अब अंतिम फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। पुल के नीचे पिलरों पर रंगाई-पुताई का काम तेजी से चल रहा है। यह फ्लाईओवर 72 पिलरों पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी मजबूती और चौड़ाई दोनों सुनिश्चित हो सके। नए डिजाइन के साथ इसे बनाया जा रहा है। इसके बन जाने से शहर की आम जनता को जाम से राहत मिल सकेगी। फ्लाईओवर पर अभी लाइट लगाने का कार्य शेष है। पैडलेगंज की तरफ नीचे सड़क पर गिट्टी डालकर पीचिंग और समतलीकरण का काम चल रहा है। स्ट्रीट लाइट और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद इसे खोला जाएगा।
देवरिया बाईपास की दिशा में दो पिलरों पर गार्डर लगाने का कार्य अभी शेष है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 80 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है, शेष काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर के तैयार होने से ट्रांसपोर्ट नगर, पैडलेगंज और देवरिया बाईपास रोड पर जाम की समस्या से बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें