फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चुनाव में भाजपा के साथ खड़ा रहेगा सिख समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन


गोरखपुर,। गुरुद्वारा मोहद्दीपुर में उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से गुरुद्वारा प्रबंधकों, समाजसेवियों व समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर सिख समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान समाज के लोगों ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सिख समाज पूरी ताकत के साथ भाजपा के साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख समाज के हित में जो कार्य किए हैं अब तक प्रदेश की किसी सरकार में नहीं किया। सिख समाज उनका हमेशा ऋणी रहेगा। बैठक में गुरुद्वारा साहिब जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, पैडलेगंज गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, गुरुद्वारा साहिब मोहद्दीपुर के प्रतिनिधि सरदार मनमोहन सिंह, हरप्रीत सिंह, सरदार अमृतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें