फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में भारत टैक्सी हिट, 2500 ड्राइवर जुड़े, यात्रियों को भी पसंद

Thu, 08 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहकारिता विभाग की ओर से शुरू की गई भारत टैक्सी सेवा जिले के लोगों को काफी पसंद आ रही है। ओला और उबर जैसी इस टैक्सी सेवा में अब तक 2500 ड्राइवरों ने अपना पंजीकरण कराया है। यह सेवा 23 सितंबर को शुरू हुई थी और वर्तमान में एक हजार से अधिक गाड़ियां यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


भारत टैक्सी केंद्र सरकार की एक योजना है जिसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है। जिले में एक हजार गाड़ियां भारत टैक्सी के तहत संचालित हो रही हैं। हर रोज करीब 100 यात्रा अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें टैक्सी चालकों को यात्रियों तक पहुंचने के लिए कहा जा रहा है। ओला और उबर में चलने वाली गाड़ियां भी भारत टैक्सी सेवा में शामिल हो सकती हैं।
एआर नीरज कुमार ने बताया कि भारत टैक्सी चालकों को सीधा लाभ देती है। इस सेवा में कोई बिचौलिया शामिल नहीं होता है। अन्य कंपनियों की टैक्सी सेवाओं में बिचौलियों के कारण ड्राइवरों को उतना लाभ नहीं मिल पाता है। भारत टैक्सी में चालक को लगभग पूरा लाभ मिलता है, जिससे वे अधिक कमाई कर पाते हैं। यही कारण है कि हर रोज नए लोग पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन


मोबाइल एप से बुकिंग
यात्री अपने मोबाइल पर भारत टैक्सी का एप डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप ओला, उबर और रैपिडो जैसे अन्य टैक्सी एप्स के समान काम करता है। एप के माध्यम से कॉल करने पर भारत टैक्सी सीधे ग्राहक तक पहुंच जाती है। इससे यात्रियों को सुविधाजनक और आसान सेवा मिलती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें