फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सर्वर है स्लो मोबाइल नंबर पर नहीं आ रहा ओटीपी, नही हो पा रही है केवाईसी

Thu, 09 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उपभोक्ता बोले- दो सप्ताह से केवाईसी के लिए गैस एजेंसियों के लगा रहे चक्कर
विज्ञापन

- गैस खत्म होने के एक महीने बाद भी केवाईसी के कारण अधर में फंसी बुकिंग


गोरखपुर। उज्ज्वला योजना कनेक्शन धारकों की स्लो सर्वर के चलते केवाईसी नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि दो सप्ताह से एजेंसियों के चक्कर काटने के बाद भी केवाईसी नहीं हो पा रही है। इस वजह से गैस सिलिंडर की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।
बड़गो स्थित कृष्ण भगवान इंडेन गैस एजेंसी पर उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं की स्लो सर्वर के चलते केवाईसी नहीं हो पा रही है। इस वजह से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौसड़ की गुड़िया देवी ने बताया कि पहले उनका कनेक्शन कन्हैया इंडेन गैस एजेंसी में था।एजेंसी का लाइसेंस निरस्त होने पर यहां ट्रांसफर कर दिया गया। कनेक्शन किस एजेंसी में ट्रांसफर हुआ है, यह भी बड़ी मुश्किल से पता चल पाया। अब दो सप्ताह से केवाईसी कराने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर की सुमन प्रजापति ने बताया कि पांच दिनों से लगातार केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसी पर आ रही हैं। सर्वर डाउन रहता है तो मोबाइल पर ओटीपी नहीं आता है। बिना केवाईसी के गैस सिलिंडर की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कृष्ण भगवान गैस एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि उज्जवला कनेक्शन धारकों का केवाईसी तीन स्टेप में होता है। पहला फिंगर वेरिफिकेशन, दूसरा लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी और तीसरा रेटिना स्कैनिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें