स्कूल चलो अभियान के दौरान रैली निकालते बच्चे और उपस्थित अतिथि।
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ बुधवार को नगर संसाधन केंद्र में किया गया। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान अतिथियों ने अभिभावकों से बच्चों का नजदीकी विद्यालय में नामांकन कराने और प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। इस अवसर पर बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि डीबीटी के माध्यम से बच्चों को स्कूल बैग, जूता, मोजा, यूनिफॉर्म, स्वेटर और स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाती है।
इसके अलावा आरटीई के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं व लर्निंग बाई डूइंग के जरिये कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है।