फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक ही सर्दी...किसी के लिए मौसम सुहाना तो किसी के लिए सितम

विज्ञापन
ठण्ढ़ हावर्ट बंधा पर काम करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
- मंडी और निर्माण स्थलों पर बिना जूता और जैकेट के मजबूरी में काम करते नजर आए मजदूर
विज्ञापन


- ठंड बढ़ी तो बाजार में लोग खरीदारी को निकले, पर्यटन स्थलों पर भी रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसका जनजीवन पर साफ असर दिखाई दे रहा है। ठंड का यह मौसम शहर में दो अलग-अलग तस्वीरें पेश कर रहा है। एक ओर वे लोग हैं जो सर्दी का आनंद ले रहे हैं, घूम-फिर रहे हैं और खरीदारी में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी ओर वे लोग हैं जिनके लिए यही ठंड रोजमर्रा की जद्दोजहद को और कठिन बना रही है।
ठंड बढ़ते ही शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। स्वेटर, जैकेट, शॉल और ऊनी टोपी की खरीदारी जोरों पर है। सोमवार को गोलघर, मोहद्दीपुर और अन्य प्रमुख बाजारों में खासा चहल-पहल नजर आई। दुकानदारों के लिए यह मौसम कारोबार का सुनहरा समय साबित हो रहा है। एक वर्ग के लोग परिवार के साथ बाजार पहुंच रहे हैं और सर्दी को त्योहारों से पहले की शॉपिंग का मौका मान रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नौका विहार पर भी ठंड के बावजूद लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। ताल के किनारे टहलते परिवार, दोस्तों के साथ समय बिताते युवा और गर्म चाय-कॉफी का आनंद लेते लोग दिखाई दिए। कई लोग इस मौसम को घूमने-फिरने और रोजमर्रा की व्यस्तता से राहत पाने का जरिया मान रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर में भी सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। ठंड के बीच दर्शन और परिसर में घूमने का अलग ही उत्साह देखने को मिला।


कमजोर वर्ग के लोगों की बढ़ी परेशानी
यही सर्दी शहर के कमजोर और मेहनतकश वर्ग के लिए परेशानी बनकर सामने आई है। सोमवार को साहबगंज मंडी में ठेले पर सामान ढोते मजदूरों की हालत ठंड की मार को बयां कर रही थी। किसी के पास ढंग की जैकेट नहीं तो किसी के पैरों में जूते तक नहीं थे। ठंडी हवा और सर्द जमीन के बीच ये मजदूर अपनी आजीविका के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे। हार्बर्ट बंधे पर नाला और सड़क निर्माण में लगे मजदूरों के लिए भी सर्द मौसम किसी चुनौती से कम नहीं है। खुले आसमान के नीचे सुबह से शाम तक काम कर वह परिवार चला रहे हैं। इन मजदूरों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी गिट्टी और निर्माण सामग्री उठाते नजर आए। ठंड के इस मौसम में जहां कई बच्चे घरों में गर्म कपड़ों में सुरक्षित हैं, वहीं ये बच्चे मेहनत और ठंड दोनों से जूझ रहे थे।


छुट्टी हुई तो खेलने निकल गए बच्चे
ठंड को देखते हुए डीएम दीपक मीणा ने रविवार को स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया। छुट्टी मिलने के बाद सोमवार को बच्चे गलियों में खेलते नजर आए। चंपा देवी पार्क में बड़ी संख्या में छात्र क्रिकेट खेलते दिखे। ठंड के बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। हार्बर्ट बंधा किनारे घसियारी गांव में छोटे बच्चे गिल्ली-डंडा खेलते नजर आए। स्कूल बंद रहने की वजह से अभिभावकों को भी काफी राहत मिली। उनको भी सुबह उठकर बच्चों के स्कूल की तैयारी नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन



झुग्गियों में बिता रहे रात
शहर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जो सड़क किनारे झुग्गियों में जीवन यापन कर रहे हैं। रात की कड़ाके की ठंड उनके लिए सबसे बड़ी परीक्षा होती है। रेलवे स्टेशन के पास, हार्बर्ट बांध किनारे, टीपीनगर आदि इलाकों में ऐसे लोग बड़ी संख्या में हैं। रेलवे स्टेशन के पास भी बहुत सारे लोग ट्रेनों के इंतजार में नीचे सोते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें