सीएम योगी ने कहा कि पूर्व में जहां प्रदेश का खजाना एक परिवार के नाम पर खाली हो जाता था, वही अब विकास और जन कल्याण के रूप में दिखता है। प्रदेश का खजाना अब इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पेंशन की योजनाओं, बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, मुफ्त राशन और रसोई गैस कनेक्शन के रूप में जनता तक पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व गोरखपुर की क्या पहचान थी, यह किसी से छिपा नहीं है। गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के नाम पर बाहर के लोग हेय दृष्टि से देखते थे। जिस रामगढ़ताल को लेकर सांसद रविकिशन के ट्वीट पर सपा की तरफ से अभद्र टिप्पणी की गई, वह आज पर्यटन का बेहतरीन केंद्र बन चुका है। सपा सरकार में रामगढ़ताल अपराध का केंद्र और गंदगी का केंद्र हुआ करता था।
विज्ञापन
सीएम योगी शुक्रवार को डोमिनगढ़ एवं गोरखपुर रेलवे जंक्शन के बीच रेलवे क्रासिंग-62 ए पर ओवरब्रिज के समानांतर बनाए गए नए ओवरब्रिज के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि आज गोरखपुर में क्या कुछ नहीं है। पूर्व की सरकारों में बंद खाद कारखाना आज चल रहा है। रात में यहां की जगमग लाइट नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के नए गोरखपुर का दर्शन कराती है।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट से आगे बढ़ते ही एम्स स्वागत करता है। गोरखपुर के जिस बीआरडी मेडिकल कॉलेज को सपा सरकार ने बेचने का प्रयास किया था, आज अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उपचार का नया केंद्र बन चुका है।
सीएम योगी ने किया लोकार्पण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश का खजाना अब विकास और जनकल्याण के रूप में दिखता है
सीएम योगी ने कहा कि पूर्व में जहां प्रदेश का खजाना एक परिवार के नाम पर खाली हो जाता था, वही अब विकास और जन कल्याण के रूप में दिखता है। प्रदेश का खजाना अब इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पेंशन की योजनाओं, बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, मुफ्त राशन और रसोई गैस कनेक्शन के रूप में जनता तक पहुंच रहा है।
पीएम मोदी ने दी देश को नई पहचान
मुख्यमंत्री ने डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यों की चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पीएम ने देश को नई पहचान दी है। आज हम गर्व से एक भारत, श्रेष्ठ भारत का उद्घोष करते हैं। भारत की दुनिया में धमक है, कोई भी ताकत भारत को दबा नहीं सकती।
प्रदेश के सभी महानगरों का विकास कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर की तरह ही सरकार प्रदेश के सभी महानगरों का विकास कर रही है। जो अयोध्या जर्जर और वीरान थी, आज वह विकास के पैमाने पर चमक कर त्रेतायुग का अहसास कर रही है। काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों की काशी बनकर देश आध्यात्मिक राजधानी बन दुनिया भर के लोगों को लुभा रही है।
गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी का प्रयागराज इंफ्रास्ट्रक्चर की नई आभा से चमक रहा है। महाकुंभ में वहां 66 करोड़ श्रद्धालु आए। इतनी बड़ी आबादी दुनिया में सिर्फ दो देश भारत और चीन के पास है। जो भी गया, यूपी का गुणगान करके गया।
उन्होंने कहा कि भीषण शीतलहर में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। ऊनी वस्त्र पहनें। किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने जनप्रतिनिधि को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि फिर भी यदि ठंड लग जाती है तो चिकित्सकीय परामर्श लेने में देर न करें।