फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिशन 2027 के लिए डिजिटल लर्निग प्रोग्राम कारगर

Wed, 15 Jul 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय मंगलवार की देर शाम क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचे और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल लर्निग प्रोग्राम की प्रगति को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने वाला यह प्रोग्राम मिशन 2027 के लिए कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजकल डिजिटल का समय है। चुनाव में सोशल मीडिया की उपयोगिता को देखते हुए पार्टी संगठन ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने का लक्ष्य लिया है। डिजिटल लर्निग प्रोग्राम के माध्यम से भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी का इतिहास विकास, संगठन के महापुरुषों का योगदान, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियों को बताना आसान है। बैठक में पुष्प दंत जैन, युधिष्ठिर सिंह, राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, बच्चा पांडेय, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, रणजीत राय, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें