फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश तो कभी पसीने ने भिगोया..आज भी फुहार के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा फिर 33 के ऊपर, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। दो दिन झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को दिन में धूप निकलने से लोग उमस से परेशान रहे। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ कर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि शाम को छिटपुट हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन




मानसून की पहली बारिश 29 जून को होने के बाद गर्मी और उमस से बेहाल लोगों ने राहत महसूस की थी। लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को सुबह से धूप निकलने के चलते लोग दिन में गर्मी और उमस से परेशान हो उठे। उमस से बचने के लोग कूलर, पंखे और एसी का प्रयोग करते दिखे। सुबह से धूप होने से दोपहर में उमस बढ़ गई। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम को शहर के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें