गोरखपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को लिखित प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। प्रत्येक विद्यालय में 75 फीसदी सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगा। कक्षा छह में दाखिले के लिए एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच जन्मे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। केवल शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कक्षा पांच में पढ़ रहे छात्र ही आवेदन के पात्र होंगे। आवेदक जिस जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें उसी जिले के स्कूल में कक्षा पांच में पंजीकृत होना जरूरी है। संवाद