फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कचहरी बस स्टेशन के पास काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Mon, 21 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम में अधिकारियों ने फिर किया परियोजना का प्रस्तुतीकरण
विज्ञापन




गोरखपुर। कचहरी बस स्टेशन के पास कुलपति आवास के निकट प्रस्तावित करीब 32 करोड़ रुपये के काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी। नगर निगम में अधिकारियों ने एक बार फिर परियोजना का ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया गया। अधिकारियों को परियोजना का प्रस्तावित स्वरूप, निर्माण और व्यावसायिक उपयोग से जुड़ी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में कुल 36 दुकानें होंगी जिन्हें व्यापारियों को आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा दो हाॅल, काॅमर्शियल स्पेस और एंटरटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। लोगों के लिए खाने-पीने की सुविधा के लिए रेस्टोरेंट भी होगा। कचहरी बस स्टेशन के पास होने के कारण यहां दिनभर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में कॉम्प्लेक्स के बनने से व्यापारियों को व्यवस्थित व्यावसायिक स्थान उपलब्ध कराने के साथ कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से आसपास के बाजार और छोटे कारोबार को भी लाभ मिलेगा। व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें