फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीएनजी के दाम दो रुपये बढ़ने से उपभोक्ताओं पर बढ़ा आर्थिक बोझ

Sun, 10 May 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम बढ़ने से करीब 18 हजार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। अब पीएनजी की कीमत 48.50 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर से बढ़ाकर 50.50 रुपये कर दी गई है। कंपनी की ओर से लोगों को मोबाइल संदेश भेजकर दो रुपये बढ़ने की नई दरों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


शहर में बड़ी संख्या में घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पीएनजी का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में दाम बढ़ने का असर घरेलू रसोई से लेकर छोटे कारोबारियों तक पर पड़ेगा। अचानक दो रुपये प्रति क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी होने से उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है। सालिकराम नगर स्थित अभिशांक पांडेय का कहना है हमारे यहां गैस का बिल लगभग आठ सौ के आसपास आता है। अब दाम बढ़ने पर ज्यादा बिल आएगा। वहीं मानस विहार काॅलोनी वासी बेचू प्रसाद का कहना है कि घरेलू बजट पहले से ही महंगाई से प्रभावित है, ऐसे में पीएनजी की कीमत बढ़ने से मासिक खर्च और बढ़ जाएगा। कंपनी की ओर से सीधे बढ़ोतरी का संदेश आने के बाद उन्हें अतिरिक्त खर्च का अंदाजा हुआ है।

इस संबंध में टोरेंट गैस के एचआर मैनेजर अविनाश शुक्ल ने कहा कि जनवरी में दो रुपये दाम कंपनी की तरफ से कम किए गए थे। वर्तमान हालात को देखते हुए दाम अब बढ़ाए गए है। आगे फिर से दाम कम किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें