फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौरीचौरा क्षेत्र में शटर तोड़कर शराब की दुकान में चोरी

Mon, 30 Mar 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। फुटहवाइनार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर के सहारा एस्टेट निवासी अखिलेश कुमार की फुटहवाइनार में अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान है। शनिवार सुबह पड़ोस के एक युवक ने फोन कर दुकान का ताला और शटर टूटा होने की जानकारी दी। सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शटर खुलवाने पर अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। दुकान से करीब 1.55 लाख रुपये नकद और अंग्रेजी शराब व बियर की नौ पेटियां गायब मिलीं। वहीं चोरों ने सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और टीवी को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी रात चोरों ने तरकुलहा क्षेत्र की कंपोजिट व देशी शराब की दुकान को भी निशाना बनाया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें