फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी आईपीएस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुना था लालच का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- पहली पत्नी से जेवर, दूसरी पत्नी के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और प्राथमिकी वापसी का दिया था आश्वासन
- आधे घंटे तक लगातार मोबाइल पर बातचीत करा आरोपी शनि शर्मा को किया था गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फर्जी आईपीएस शनि शर्मा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने लालच का जाल बुना था। पुलिस ने पहली पत्नी के जरिये उसे काॅल कराकर मासूम को छोड़ने के एवज में जेवर और दूसरी पत्नी से शैक्षणिक प्रमाणपत्र और प्राथमिकी वापस लेने का लालच देकर आधे घंटे तक मोबाइल पर लगातार बात करवाई गई। इसके बाद सर्विलांस की मदद से उसे दबोच लिया गया था। इसके बाद मासूम को उसके चंगुल से आजाद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया था।
शनि शर्मा शादीशुदा होने के बाद भी बड़हलगंज निवासी अमृता से प्रेम विवाह कर लिया था। शनि की दूसरी से नाराज पहली पत्नी पूजा अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। उस दौरान पूजा ने अपने जेवरात और अमृता के शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी अपने साथ लेते गई थी। मायके पहुंचते ही पूजा ने शनि, सास और देवर पर घरेलू हिंसा समेत तीन प्राथमिकी दर्ज करा दी। इससे नाराज शनि ने आजाद नगर निवासी अपनी साली राधा गुप्ता के मासूम बेटे अगस्तय का दिसंबर 2024 में अपहरण कर नेपाल भाग गया था। अगस्तय को वापस करने के एवज में वह पहली पत्नी से जेवरात, दूसरी पत्नी के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और प्राथमिकी वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद तत्कालीन चौकी प्रभारी नितिन श्रीवास्तव ने पूजा के जरिये शनि को पकड़ने की योजना बनाई। इसके तहत एक टीम नेपाल बाॅर्डर पहुंंची। जहां पहली पत्नी पूजा से मोबाइल पर लगातार आधे घंटे तक बातचीत कर उसे फंसाया। इसके बाद शनि शर्मा को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। हालांकि राधा ने खुद के बेटे को सकुशल पाकर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके चलते उसे जमानत मिल गई। इसके बाद से वह लगातार धमकी देने लगा था। शनि के रवैये से तंग आकर पूजा ने कई बार पीपीगंज थाने में शिकायत की, लेकिन तत्कालीन थानाप्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


दूसरी पत्नी कमरे में ताला बंद कर हुई गायब
शनि शर्मा की दूसरी पत्नी अमृता अचानक अपने कमरे में ताला लगाकर गायब हो गई। शनि की मां पूनम शर्मा ने बताया कि पुलिस और पड़ोसियों को सूचित किया गया। पहली पत्नी पूजा ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पीपीगंज पुलिस से मदद मांगी।

कोट
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यदि कोई पीड़ित सामने आता है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें