फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- टिकरिया जंगल के पास से पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के लोग और ग्रामीण जुट गए। इस दौरान आरोपी मौके से भाग गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मंगलवार की रात उसे टिकरिया जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की रात करीब तीन बजे प्रदीप यादव घर में घुस आया। आरोप है कि उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो घर के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। मंगलवार की रात पुलिस ने उसे टिकरिया जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें