फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हास्य के बहाने व्यवस्था पर गदहे की बारात नाटक ने किया प्रहार

Mon, 31 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रंगमंडल, गोरखपुर की ओर से प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य नाटक ‘गदहे की बारात’ का मंचन रविवार को शाम राजकीय बौद्ध संग्रहालय, तारामंडल में किया गया। लेखक हरिभाऊ बाडगांवकर के नाटक की परिकल्पना व निर्देशन अजीत प्रताप सिंह ने किया। नाटक की कथावस्तु हास्य और व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था की विसंगतियों को सामने लाती है। कहानी में हास्यपूर्ण घटनाओं के बीच सत्ता, व्यवस्था और समाज में फैली अव्यवस्था पर तीखा कटाक्ष किया गया। नाटक के कई प्रसंग दर्शकों को हंसाने के साथ व्यवस्था पर गंभीरता से सोचने के लिए मजबूर करते रहे। गदहे की बारात का मंचन शुरू से अंत तक दर्शकों की रुचि बनाए रखने में सफल रहा।
विज्ञापन

संवाद, हास्य और व्यंग्यपूर्ण प्रसंगों पर दर्शकों की खूब तालियां गूंजीं। नाटक का शीर्षक भले ही हास्य पैदा करता है लेकिन इसकी कथावस्तु के माध्यम से गंभीर सामाजिक सवाल उठाए गए। दर्शक अंत तक मंचन से जुड़े रहे। निर्देशक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने का सशक्त माध्यम भी है। गदहे की बारात के जरिये हास्य और व्यंग्य के साथ दर्शकों को सार्थक रंगमंचीय अनुभव देने का प्रयास किया गया है। इस दाैरान रितेश चौहान, पूर्णिमा आनंद, अजय यादव, हरीश हंस, सुनील राजा, राजेश्याम, विवेक श्रीवास्तव, हरीशुल हक, प्रकाश अजीत प्रताप सिंह, नागेंद्र कुमार, जान्हवी चौहान ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रस्तुति में राजकीय बौद्ध संग्रहालय का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें