फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सास-बहू के रिश्तों पर फिर गूंजे ठहाके, मटन मसाला-चिकन-चिल्ली का प्रभावी मंचन

Mon, 27 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अभियान थिएटर ग्रुप की रंगमंडल इकाई की ओर से रविवार को शाही मार्केट स्थित अभियान रूम थिएटर में नाटक मटन मसाला-चिकन चिल्ली का मंचन किया गया। इसमें सास-बहू के रिश्तों पर हास्य व्यंग्य पर खूब ठहाके गूंजे। विभा रानी के लिखे इस नाटक का निर्देशन अभियान थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष नारायण पांडेय ने किया। नाटक का मंचन देखने के लिए सभागार दर्शकों से हाउसफुल रहा।
विज्ञापन

नाटक की कहानी सास-बहू के बीच होने वाली रोजमर्रा की नोकझोंक पर आधारित रही। हास्य और व्यंग्य के बीच कहानी आगे बढ़ते हुए सास-बहू के रिश्ते में प्रेम, अपनापन और आपसी समझ का संदेश देती है। अंत में सास बहू को बेटी के रूप में स्वीकार करती है, वहीं बहू भी सास को मां का स्थान देती है। प्रस्तुति के दौरान दर्शक ठहाके लगाते रहे और अंत में कलाकारों का तालियों से उत्साहवर्धन किया।
नाटक में कनक कुमारी और कलश कुमारी के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। मंच के पीछे भी महिलाओं ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। अनन्या तिवारी ने प्रकाश, संजना निषाद ने मंच सज्जा, रितिका गुप्ता ने संगीत, श्रेया चंद ने वेशभूषा और गर्विता राय ने सह निर्देशन की जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर अभियान थिएटर ग्रुप के युवा रंगकर्मी आदर्श मिश्रा के मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा भोपाल में चयनित होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि गोरखपुर के रंगमंच के लिए भी गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में नारायण पांडेय ने अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें