फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लोगों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन एकला बांध पर गिरे कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एकला बांध के लोगों ने ज्ञापन में कहा, गिराते रहें बांध पर कूड़ा
विज्ञापन

गोरखपुर। एकला बांध से जुड़े कुछ ग्रामीणों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर मांग की है कि वहां कूड़ा गिराते रहें। हाल ही में नौसड़ गांव के लोगों ने बांध पर कूड़ा गिराने से मना करते हुए निगम की गाड़ियों को रोक दिया था। लेकिन उसी इलाके के कुछ लोग चाहते हैं कि बांध पर अभी कुछ और वर्षों तक यूं ही कूड़ा गिरता रहे। कई लोगों ने उनकी जमीन पर कूड़ा गिराने की मांग की है। दरअसल, बंधे के आसपास की जमीन बहुत नीचे है। इससे वाजिब कीमत नहीं मिल पा रही है। कूड़ा डालने से जमीन बंधे की ऊंचाई तक आ जाएगी। इससे कीमत बढ़ सकती है।
नौसड़ निवासी धर्मेंद्र मिश्र ने नगर आयुक्त को शुक्रवार को इस संबंध में ज्ञापन दिया। कहा कि उनकी जमीन पर कूड़ा गिराया जाए। धर्मेंद्र ने बताया कि जहां अभी कूड़ा गिराया जा रहा है उससे करीब 100 मीटर आगे उनकी जमीन है। अगर वहां तक कूड़ा गिरा दिया जाता है तो उनके लिए यह फायदेमंद होगा। वहीं अर्चना और माधुरी देवी ने भी नगर आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि बांध के किनारे उनकी जमीन है। वहीं पर कूड़ा गिरवा दें। इस तरह के कई लोगों के आवेदन नगर आयुक्त के पास आए हैं।
विज्ञापन

बांध शहर को बाढ़ से कर रहा सुरक्षित, जमीन की कीमतें भी बढ़ रहीं
निगम की ओर से रोजाना तकरीबन 600 मीट्रिक टन कूड़ा एकला बांध पर गिराया जाता है। हालांकि, इसकी वजह से वहां काफी गंदगी फैली रहती है। लेकिन, इसका दूसरा पहलू यह भी है कि यह बांध न सिर्फ शहर को बाढ़ से और ज्यादा सुरक्षित कर रहा है, बल्कि आने वाले समय में फोरलेन तक पहुंचने का एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग भी तैयार कर सकता है। इसी के मद्देनजर कुछ वर्ष पहले नौसड़ बांध पर कूड़ा गिराने का निर्णय लिया गया। नगर निगम की ओर से कूड़ा गिराए जाने की वजह से आज स्थिति यह है कि तकरीबन दो किलोमीटर लंबे नौसढ़ राजघाट पुल से बाघागाड़ा फोरलेन तक के इस बांध को तकरीबन 500 मीटर तक काफी चौड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

कई लोगों ने एकला बांध के किनारे की अपनी जमीन पर कूड़ा गिराने के लिए आवेदन दिया है। फिलहाल नगर निगम की ओर से बांध पर कूड़ा गिराया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन की कोशिश रहेगी कि बांध को ऐसा बना दिया जाए कि लोग घूमने के लिए भी आएं। बांध के दोनों ओर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही कोशिश रहेगी कि कूड़े की वजह से लोगों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो। कूड़ा गिराने के बाद वहां नियमित रूप से छिड़काव किया जाएगा।
अविनाश सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें