फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मरीज को गोद में लेकर पहुंचा ओपीडी, नहीं मिली व्हीलचेयर

Tue, 15 Jul 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर एम्स में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना झेलना पड़ रहा है। सोमवार को भी इसकी बानगी देखने को मिली। मरीज से काउंटर पर तैनात कर्मियों ने कहा कि व्हीलचेयर नहीं है। मजबूरी में उन्होंने सीढ़ियों से पत्नी को उठाकर जनरल सर्जरी ओपीडी में पहुंचाया।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में सोमवार को कुशीनगर के हाटा निवासी 30 वर्षीय शकुंतला देवी अपने पैर के घाव के इलाज के लिए एम्स पहुंचीं। वहां व्हीलचेयर न मिलने के कारण उनके पति को गोद में उठाकर ओपीडी तक ले जाना पड़ा। राजू ने बताया कि उन्होंने 12:35 बजे पर्चा बनवाया और आधार कार्ड के साथ दो घंटे तक व्हीलचेयर के लिए इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मियों ने कहा कि व्हीलचेयर नहीं है। मजबूरी में उन्होंने सीढ़ियों से पत्नी को उठाकर जनरल सर्जरी ओपीडी में पहुंचाया। मीडिया प्रभारी डॉ. आराधना सिंह ने कहा कि एम्स में पर्याप्त व्हीलचेयर हैं, यदि किसी मरीज को नहीं मिला है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें