तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन विवाद और पैमाइश से जुड़े मामलों की भरमार रही। तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 208 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
हालांकि, कई बुजुर्ग फरियादी ऐसे भी रहे, जिन्हें बार-बार तहसील आने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी। पिपराइच बेला निवासी 90 वर्षीय गुलाब जमीन की पैमाइश कराने की मांग लेकर एक बार फिर तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह लगातार तीसरी बार संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर आए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।