फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीजे पर मनचाहा गाना नहीं बजाने पर संचालक और उसके बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट इलाके में शनिवार की रात दो बजे हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट। इलाके के पचौरी गांव में डीजे पर मनपसंद गाना न बजाने पर शनिवार की रात दो बजे मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीजे संचालक और उसके बेटे को गांव लौटने पर मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रविवार सुबह घायल संचालक की पत्नी ने हरपुर बुदहट थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पचौरी गांव के बबलू गौंड़ की बरात शनिवार को बांसपास गांव में गई थी। बरात में पचौरी गांव के अब्बास अली का डीजे सट्टा पर गया था। आरोप है कि रात में 12 बजे के करीब पचौरी गांव के दो युवकों ने मनपसंद गाना बजाने को कहा। इस पर संचालक ने समय का हवाला देते हुए डीजे बंद होने की बात कही। इसके बाद दोनों युवक उलझ गए, लेकिन मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया। मनबढ़ वहां से अपने गांव लौट आए और फिर रात दो बजे के करीब संचालक अब्बास अपने बेटे इरशाद अली के साथ गांव पहुंचे। इसी दौरान मनबढ़ों ने घेर कर दोनों को पीट दिया। पिटाई से दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जगे और घरों से बाहर आ गए तो आरोपी फरार हो गए। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। रविवार की सुबह घायल अब्बास की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें