गोरखपुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में बुधवार को एनेक्सी भवन में खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें गोरखपुर, बस्ती व आजमगढ़ के मंडलायुक्त, संबंधित जिलों के सीडीओ, सहकारिता व उद्यान विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। गोष्ठी में सभी जिलों के पांच-पांच किसानों को भी आमंत्रित किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को खरीफ की उन्नत खेती व नई तकनीकों की सटीक जानकारी देना है। इसमें कृषि वैज्ञानिकों की ओर से कम लागत में धान मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ की फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके बताए जाएंगे।