फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस : कैंसर की चपेट में आ रहे युवा, 45 वर्ष आयु वर्ग सबसे अधिक प्रभावित

Sun, 31 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है। कैंसर विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की उम्र 45 से 50 के बीच है। इनमें 23 प्रतिशत मरीज मुख और गले के कैंसर से पीड़ित हैं। लगभग 80 प्रतिशत मामलों के पीछे तंबाकू का सेवन प्रमुख कारण है। गाल, जीभ और मसूड़ों का कैंसर सबसे अधिक सामने आ रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, कुल कैंसर मरीजों में 21 प्रतिशत मामले बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर के हैं जबकि 17 प्रतिशत मरीज स्तन कैंसर से प्रभावित हैं। इसके अलावा 12 प्रतिशत मरीज पित्ताशय कैंसर के पाए जा रहे हैं। महिलाओं में इन कैंसरों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक देखी जा रही है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रावत ने बताया कि कैंसर मरीजों को कम वसा और प्रोटीन वाला संतुलित आहार लेना चाहिए। हरी और रंगीन सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि तनाव भी कैंसर को बढ़ाने वाला एक बड़ा कारक है। कैंसर के उपचार में सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का उपयोग किया जाता है। मरीजों की बेहतर निगरानी और बीमारी के पैटर्न को समझने के लिए कैंसर विभाग जल्द ही डिजिटल रजिस्ट्री कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिसमें मरीजों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें