- मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में रोजाना पहुंच रहे 120 से अधिक हृदय रोगी
- नसों पर बढ़े दबाव के कारण कई मामलों में तत्काल इलाज की पड़ रही जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ठंड के मौसम में हार्ट अटैक और हृदय संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सामान्य दिनों 50 से 60 ही मरीज आते रहे है लेकिन इस ठंड में हृदय रोग के मरीज 120 ज्यादा मामले आ रहे हैं, हालांकि इसी बीच सांस रोगियों की संख्या भी बढ़ी है।
हृदय विभाग के डॉक्टर आशीष राघव ने बताया कि नसों पर बढ़े दबाव के कारण कई मामलों में तत्काल इलाज की जरूरत पड़ रही है। तापमान गिरते ही शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हृदय पर दबाव बढ़ जाता है। नसों पर बढ़े दबाव के कारण कई मामलों में तत्काल इलाज की जरूरत पड़ रही है। प्रतिदिन दो से तीन मरीजों में छल्ले भी लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि रोजाना 10 से 15 मरीज ऐसे आ रहे हैं जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है। वहीं इस संबंध में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कि युवाओं में हार्ट अटैक बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अनियमित दिनचर्या, तनाव, कम नींद, धूम्रपान है। वहीं ठंड की वजह से कुछ पुराने मामले भी आ रहे है जिससे दिक्कत हो रही है।
-इन बातों का रखें ध्यान
- हृदय रोगियों को सुबह ठंड में टहलने से बचना चाहिए।
-सीने में दर्द कंधे या बाएं हाथ तक जाए तो इसे नजरअंदाज न करें, तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
-फास्ट फूड व बाजार के भोजन से दूरी बनाएं।
-कम से कम आठ घंटे की नींद पूरी हो।
-नियमित हल्का व्यायाम करें।
- बिना डाॅक्टर के सलाह पर पहले से चल रही दवा को बंद नहीं करें।
-