गले में खराश और वायरल संक्रमण के मरीजों में इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम का मिजाज बदलते ही वायरल संक्रमण के मरीजों में इजाफा हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की कुल ओपीडी करीब 1500 रही। वहीं, सर्दी-जुकाम और बुखार के करीब 100 मरीज पहुंचे। मरीज गले में खराश, खांसी और गले में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि मौसम बदलने से संक्रमण ज्यादा दिनों तक बना रहता है, इससे मरीजों को लंबी परेशानी होती है। ऐसे मौसम में अस्थमा और हृदय रोगियों को सबसे अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गरम पानी पीने और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि मौसम जनित बीमारियों से बचाव किया जा सके।
सर्दी जुकाम का असर सबसे ज्यादा लोगों के गले पर पड़ रहा है। गले में खराश और दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।