फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 16 दिसंबर से होगी राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 08 Nov 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के तहत 16 से 20 दिसंबर तक राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-17 आयु वर्ग के बालक, बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। देश के विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी प्रतियोगिता के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। शासन से निर्देश मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन से गोरखपुर को राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें