गीडा क्षेत्र में स्थापित उद्योगों, संस्थागत और व्यावसायिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं मजदूरों के लिए किफायती दरों पर ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और एलआईजी (निम्न आय वर्ग) आवास भी प्रस्तावित किए गए हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यस्थल के आसपास आवास की सुविधा मिल सकेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले उद्यमियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इसके लिए ग्राम चकभोप में विकसित सेक्टर-25 में 855 भूखंडों वाली आवासीय योजना प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
करीब 371 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली यह टाउनशिप गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित होगी। यहां सड़क, पथ प्रकाश, जल निकासी और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के तहत 90 से 300 वर्गमीटर तक के भूखंड बनाए गए हैं। इनका आवंटन दो चरणों में किया जाएगा। प्राधिकरण इसके लिए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में पंजीकरण की तैयारी में है। पंजीकरण होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
इसके अलावा गीडा क्षेत्र में स्थापित उद्योगों, संस्थागत और व्यावसायिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों एवं मजदूरों के लिए किफायती दरों पर ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और एलआईजी (निम्न आय वर्ग) आवास भी प्रस्तावित किए गए हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यस्थल के आसपास आवास की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
गीडा के एसीईओ रामप्रकाश ने बताया कि इस योजना में अलग-अलग आकार के सात श्रेणियों के भूखंड रखे गए हैं। इनमें 300 वर्गमीटर के 129, 250 वर्गमीटर के 89, 200 वर्गमीटर के 157, 180 वर्गमीटर के 103, 150 वर्गमीटर के 118, 120 वर्गमीटर के 162 और 90 वर्गमीटर के 97 भूखंड शामिल हैं। इस तरह कुल 855 भूखंडों का सृजन किया जाएगा। सबसे अधिक 162 भूखंड 120 वर्गमीटर श्रेणी के हैं जबकि सबसे कम 89 भूखंड 250 वर्गमीटर श्रेणी में हैं।
चकभोप में आवासीय टाउनशिप बसाने का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कार्यस्थल के नजदीक आवास उपलब्ध कराना है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से सटे होने के कारण यह क्षेत्र आवागमन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। योजना में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। -विशाल कुमार, सीईओ, गीडा