फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वार्डों में आज से चलेगा विशेष अभियान, पौधरोपण से तिरंगा रैली तक होंगे आयोजन

Tue, 11 Aug 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्षदों की अगुवाई में घर-घर पहुंचाया जाएगा राष्ट्रध्वज, स्वच्छता अभियान भी चलेगा
विज्ञापन

- स्वतंत्रता दिवस को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने की तैयारी



गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए महानगर के 80 वार्डों में मंगलवार से चार दिवसीय विशेष अभियान शुरू होगा। पार्षदों की अगुवाई में वार्डों में पौधरोपण, तिरंगा रैली, घर-घर राष्ट्रध्वज वितरण और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अजय जैन ने अभियान को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, उपसभापति पूनम सिंह और सभी पार्षदों से अभियान को सफल बनाने की अपील की है। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। तिरंगा रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। घर-घर तिरंगा पहुंचाकर स्वतंत्रता दिवस पर अधिक से अधिक घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान के जरिये स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें