फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंबरीश की मौत मामले में हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्षेत्र स्थित फार्म हाउस पर गोरखपुर क्लब के संचालक और टेंट कारोबारी अंबरीश श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी तीसरे दिन भी बरकरार है। एम्स थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर पहलू से जांच में जुटी हैं, लेकिन अब तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार, अंबरीश फार्म हाउस पहुंचे और बातचीत के बाद ऊपर कमरे में चले गए। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आए तो कर्मचारियों ने जाकर देखा, जहां वह खून से लथपथ पड़े थे। पास में उनकी लाइसेंसी पिस्टल मिली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में पिस्टल साफ करते समय हादसा होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस अब कॉल डिटेल को अहम सुराग मानकर जांच कर रही है। घटना वाले दिन अंबरीश की तीन लोगों से बातचीत हुई थी, जिनमें एक लखनऊ का ठेकेदार और दो स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं। सभी से पूछताछ की गई लेकिन ठोस वजह सामने नहीं आई।
इसके अलावा कर्मचारियों के बयान और आसपास के हालात भी जांच के दायरे में हैं। बताया जा रहा है कि पास के घर में चल रहे कीर्तन की तेज आवाज के कारण गोली की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें