फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल हत्याकांड: जमानत पर जेल से छूटे हत्यारोपी... सोशल मीडिया पर बना रहे रील, परिवार दहशत में

Sun, 21 Dec 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 10
जमानत पर छूटने के बाद रील बनाता रजा खान - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
छात्रनेता विशाल सिंह हत्याकांड में जमानत पर जेल से छूटे आरोपी एक बार फिर चर्चा में हैं। हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपी बीते जुलाई महीने में जमानत पर रिहा हो गए थे, जबकि एक मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमानत पर छूटे आरोपी खुलेआम इलाके में भौकाल जमा रहे हैं। सोशल मीडिया पर रील बनाकर दबंगई दिखा रहे हैं। इससे परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

2 of 10
विशाल के घर पहुंचे थे पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह - फोटो : संवाद
रुद्रपुर के हौली बलिया गांव निवासी छात्रनेता विशाल सिंह की बीते 16 नवंबर 24 की रात में घर से बुलाकर कुछ दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 10
विशाल के घर परिजनों से मुलाकात करने एमलसी देवेंद्र सिंह भी गए थे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में चार आरोपियों शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसी पुरवा जंगल मातादीन निवासी मो. रजा उर्फ राजा खान, जेल बाईपास जंगल मातादीन निवासी फैज रैनी, बांसगांव क्षेत्र के रानीपुर भिटहा निवासी राहुल अली उर्फ रहीमुल और बलिया के हौली निवासी विनोद जायसवाल पर हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

4 of 10
विशाल के परिजनों से मिलने आए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह भी गए थे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी और गैंग सरगना रजा खान व उसके सहयोगी राहुल अली को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। तीसरे सहयोगी फैज रैनी के कोर्ट में समर्पण कर लिया था। वहीं विनोद जायसवाल अभी भी भागा हुआ है। बीते दो अप्रैल को पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई थी।
विज्ञापन

5 of 10
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
बताया जा रहा है कि छात्र विशाल सिंह की हत्या के मामले में मोहम्मद रजा खान, राहुल और फैज रैनी को जुलाई माह में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद तीनों आरोपी क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
विशाल सिंह के पिता विनीत सिंह का कहना है कि आरोपी न सिर्फ खुलेआम घूम रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील और वीडियो बनाकर खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे गवाहों और पीड़ित परिवार पर मानसिक दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

7 of 10
गोली लगने से घायल मुख्य आरोपी रजा खान को पुलिस अस्पताल ले गई थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईनाम घोषित होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है विनोद
विशाला के पिता पूर्व बीडीसी विनीत सिंह का कहना है कि हत्याकांड का एक अन्य आरोपी विनोद जायसवाल अब भी भागा हुआ है। एसपी देवरिया ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इसके साथ ही उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की गई है।

8 of 10
आरोपी रजा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार न्याय की उम्मीद में पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जमानत पर छूटे आरोपियों की गतिविधियों से परिवार और गवाहों को लगातार धमकी और दबाव का डर सता रहा है।

9 of 10
विशाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Facebook
परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूमकर यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित पक्ष ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक देवरिया से भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

10 of 10
करणी सेना के अध्यक्ष वीरु सिंह के साथ मृतक विशाल के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी देवरिया से लगा चुके हैं गुहार
परिवार ने मांग की है कि भागे आरोपी विनोद जायसवाल को जल्द गिरफ्तार किया जाए और जमानत पर छूटे आरोपियों की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मामले के गवाह प्रभावित हो सकते हैं और न्याय की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें