महराजगंज। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सेल्टर होम, कान्हा गोशाला, रैन बसेरा और शिव नगर स्थित गैराज का दौरा कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह सबसे पहले सेल्टर होम पहुंचीं डॉ. पुष्पलता मंगल ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पाया कि कचरा संग्रहण में लापरवाही बरतने से क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को तत्काल सुधार के आदेश दिए। इसके बाद कान्हा गौशाला का दौरा कर गायों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया। इस दौरान बिस्मिल नगर के सभासद लालजी गुप्ता, सफाई नायक इंद्राशन, विनोद गौतम व अन्य मौजूद रहे।