फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरकारी मार्ग पर अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप, स्थानीय नागरिक व पार्षद सरिता यादव ने कर रखा था कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम ने बुधवार को फातिमा अस्पताल के आगे मौजा जंगला में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया। आरोप है कि चक मार्ग के नौ फीट के हिस्से पर स्थानीय नागरिक सूरजभान एवं पार्षद सरिता यादव ने अतिक्रमण कर रखा था। नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो पार्षद के पति सुधीर यादव की मौजूदगी में अतिक्रमण वाले हिस्से को ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 35 मौजा जंगल सालिग्राम फातिमा अस्पताल के आगे बजरंगी मिष्ठान भंडार के ठीक सामने निगम के सरकारी चक मार्ग के आंशिक भाग पर अतिक्रमण था। इसकी शिकायत स्थानीय निवासी अर्चना सिंह ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से की थी। बुधवार को बुलडोजर के साथ निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पैमाइश कराया तो पाया कि नगर निगम के सरकारी चक मार्ग के आंशिक भाग पर सूरजभान ने पक्का दुकान व मकान बनवा रखा है। जबकि कुछ हिस्से पर पार्षद सरिता यादव का अतिक्रमण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी मजिस्ट्रेट एसडीएम अमित जायसवाल के निर्देशन में नगर निगम के नायब तहसीलदार सतीश कुमार ने निर्माण को बुलडोजर से तोड़वा दिया। इस दौरान रविंद्र नाथ त्रिपाठी, अवध किशोर श्रीवास्तव, जगदीश चौधरी, उस्मान खान, सुनील मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें