फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 19 वार्डों में बिछेगी पाइपलाइन, सीवर भी बनेगा

Thu, 18 Jun 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के 19 वार्डों में जलापूर्ति पाइपलाइन का विस्तार, पुरानी पाइपलाइन के बदले जाने और सीवर लाइन विस्तार का काम होगा। इस कार्य के लिए नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें 25 कार्य होने हैं जिस पर लगभग 1.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 2,921 मीटर पाइप बिछाई जानी है। इस कार्य के तहत 110 एमएम की जलापूर्ति पाइपलाइन डाल कर हाउस कनेक्शन किए जाएंगे। इसके अलावा तकरीबन 3176 मीटर में पुरानी जलापूर्ति पाइप को बदलने का काम किया जाएगा।
इसके अलावा कई वार्डों में सीवरलाइन का विस्तार किया जाएगा। जलकल के सहायक अभियंता राकेश यादव ने कहा कि जल्द ही इसको लेकर कार्य शुरू होगा। इस कारण लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें