फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज से शहर में चलेगा अतिक्रमण रोधी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु रखने, यातायात बाधाओं को दूर करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार से 24 जुलाई तक विशेष अतिक्रमण रोधी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत नगर निगम, पुलिस, यातायात पुलिस और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम निर्धारित रूटों पर अभियान चलाकर सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने अभियान का विस्तृत रूटवार कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। अभियान की शुरुआत तीन जुलाई शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से सिंचाई डाकघर मार्ग से होगी। इसमें राजस्व, पुलिस, यातायात और नगर निगम की संयुक्त टीम 18 प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करेगी। इन सड़कों और फुटपाथों से अवैध कब्जे, ठेले-खोमचे और अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाएगी। जुर्माना भी वसूल करेगी। नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा है कि अभियान के दौरान सार्वजनिक भूमि, सड़कों, फुटपाथों और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि से पहले स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लें, जिससे कार्रवाई की नौबत न आए।

24 जुलाई तक चलेगा अभियान

रेलवे स्टेशन से सिंचाई डाकघर, पैडलेगंज-ट्रांसपोर्टनगर, चटोरी गली गोलघर, शास्त्री चौक-नखास चौराहा, अग्रसेन तिराहा-बक्शीपुर चौक, बैंक रोड-तिवारी हाता, रुस्तमपुर-आजाद चौक, नखास-खूनीपुर, बक्शीपुर-मारवाड़ इंटर कॉलेज, पैडलेगंज-शास्त्री चौक, मोहद्दीपुर-कुनराघाट, जाफरा बाजार-मिर्जापुर चौराहा, शास्त्री चौक-हनुमान मंदिर, ट्रांसपोर्टनगर-मुंशी प्रेमचंद पार्क, अंबेडकर चौराहा-हरिओम नगर-मुख्य डाकघर तिराहा, नगर निगम गेट-बक्शीपुर चौराहा, विश्वविद्यालय चौक-महाराणा प्रताप मूर्ति और यातायात चौक से रेलवे स्टेशन रोड तक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पादरी बाजार व सूबा बाजार में चला अतिक्रमण अभियान
गोरखपुर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को पादरी बाजार और सूबा बाजार क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे, फुटपाथ और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कुल लगभग दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों को दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। सहायक नगर आयुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें