फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ में नगर निगम बनाएगा छह मंजिला भवन, होंगे गेस्ट हाउस व आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
- झूलेलाल मंदिर स्थित रैन बसेरा के पास होगा छह करोड़ रुपये से निर्माण
विज्ञापन

- गेस्ट हाउस के साथ टाइप-4 अधिकारी आवास भी बनाए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ में नगर निगम के रैन बसेरा के पास 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नगर निगम गेस्ट हाउस एवं अधिकारियों के लिए टाइप-4 आवास का निर्माण करेगा। स्टिल्ट सहित छह मंजिला निर्माण होगा। निर्माण के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, परियोजना की कुल लागत जीएसटी सहित छह करोड़ रुपये आएगी। भवन निर्माण कार्य को आधुनिक सुविधाओं और मानकों के अनुरूप किए जाने का प्रस्ताव है।



परियोजना के अंतर्गत गेस्ट हाउस के साथ अधिकारियों के आवास की व्यवस्था की जाएगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। 15वें वित्त के लिए गठित कमेटी की स्वीकृति के उपरांत नगर निगम ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिल्डिंग की डिजाइन तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

स्टिल्ट (किसी इमारत की सबसे निचली मंजिल) पर पार्किंग, केयर टेकर रुम, किचन, टॉयलेट, स्टोर रुम, 9 कार की पार्किंग होगी। इसके अलावा प्रथम तल पर गेस्ट हाउस होगा, जिसमें 02 सुइट और 02 नार्मल रूम होगा। द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम फ्लोर पर एक-एक 04 बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। उसके ऊपर ममटी फ्लोर होगा। ट्यूबवेल, फायर अलार्म, फायर फाइटिं सिस्टम, इंटरनल वाॅटर सप्लाई, सेप्टिक एंड सोकपिट, लिफ्ट की सुविधा होगी।
विज्ञापन




वर्जन

नगर निगम का अपना अतिथि गृह नहीं है। अधिकारियों के लिए आवास की भी समस्या है। गोरखनाथ झूलेलाल मंदिर के पास रैन बसेरा के पास खाली जमीन पर 15 वित्त से गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। जहां निगम में आने वाले अतिथियों के लिए आवास की सुविधा भी होगी। इसमें अधिकारियों के लिए आवास भी होगा।
- अमित कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें