फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टेट से छूट के लिए शिक्षकों ने सांसद रवि किशन को दिया ज्ञापन

Wed, 15 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा और महासचिव राम मूर्ति ठाकुर के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने टेट से मुक्ति की मांग को लेकर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा और मंडलीय मंत्री ज्ञानेंद्र ओझा के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन का वाचन सांसद रवि किशन के समक्ष किया गया। उन्होंने मांगों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से व्यक्तिगत रूप से बात कर शिक्षकों की समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

सांसद को ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद के विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्ष, मंत्री, संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें