फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में जितना महंगा इलाका, उतनी महंगी सब्जियां, एक नजर में देखें दाम

Thu, 02 Nov 2023 10:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

थोक मंडी में परवल, प्याज और शिमला मिर्च को छोड़ दिया जाए तो कोई भी सब्जी 15 रुपये किलो से अधिक नहीं है। लौकी और बैंगन मंडी में पांच रुपये किलो तक बिक रहे हैं। वहीं, खुदरा बाजार में यही सब्जी 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन
घोष कंपनी चौराहे पर हरी सब्जी की दुकान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में थोक मंडी की तुलना में खुदरा बाजार में हरी सब्जियां दो गुना कीमत पर बिक रही हैं। जिताना महंगा इलाका उतने ही महंगी सब्जी का दाम। यानी पॉश इलाके में रहते हैं तो दुकानदार आपसे मुनाफा भी ज्यादा कमाएंगे। त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है, दुकानदार अभी सब्जियों के दाम और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सब्जियां खरीदकर फ्रीज में रख लें तो तीन-चार दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती हैं और दाम भी वाजिब रहेगा।

विज्ञापन


थोक मंडी में परवल, प्याज और शिमला मिर्च को छोड़ दिया जाए तो कोई भी सब्जी 15 रुपये किलो से अधिक नहीं है। लौकी और बैंगन मंडी में पांच रुपये किलो तक बिक रहे हैं। वहीं, खुदरा बाजार में यही सब्जी 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। शहर के तीन मंडियों की पड़ताल में सब्जियों के दाम अलग-अलग मिले।

विज्ञापन

बुधवार को शहर के बेनीगंज, असुरन चौक और मोहद्दीपुर सब्जी बाजार में सब्जियों के दाम में पांच से 20 रुपये किलो का अंतर मिला। जो फूल गोभी बेनीगंज में 20 रुपये किलो बिक रही थी, फूल गोभी असुरन में सब्जी बाजार में 30 रुपये किलो और मोहद्दीपुर में 40 रुपये किलो तक बिकती मिली। भिंडी, बोड़ा और करैला के दाम में भी इसी तरह का अंतर मिला।
 
हरी सब्जी थोक दाम फुटकर दाम
परवल 25-30 60-80
गोभी 15-18 30-40
भिंडी 10-15 30-40
बैंगन 10-15 30-40
लौकी 05-10 20-30
बोड़ा 10-15 30-40
करेला 15-20 30-40
पत्ता गोभी 10-15 30-40
शिमला मिर्च 30-40 80-100
पालक 10-15 25-30
पत्ता गोभी 10-12 30-40

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें