फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खान अधिकारी नपे तो नदियों के घाट पड़े सूने

विज्ञापन
अवैध खनन के मामले में खान अधिकारी पर कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। इसका असर यह र
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




जांच में दोषी पाए जाने पर हुई कार्रवाई, अमर उजाला के मुद्दा उठाने पर सीएम हुए थे अफसरों पर सख्त



कैंपियरगंज के खजुरगांवा, सेमरहवा, भगवानपुर, मिर्चकाइन चौराहे, कोईलहिया में रहा सन्नाटा



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। अवैध खनन के मामले में खान अधिकारी पर कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। इसका असर यह रहा कि शनिवार को नदियाें के घाट सूने पड़े रहे और नदियों के किनारे सन्नाटा नजर आया। दरअसल, अमर उजाला ने अवैध खनन पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के पेच कसे। इसके बाद जांच हुई तो खान अधिकारी नप गए।



कार्रवाई के डर से कैंपियरगंज के खजुरगांवा, सेमरहवा, भगवानपुर, मिर्चकाइन, कोईलहिया के पास एक भी खनन की गाड़ी नजर नहीं आई। हालांकि, खोराबार क्षेत्र के रायगंज और राप्ती किनारे परमिट वाले जगहों पर वाहन खनन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिले में खनन माफिया नदियों को छलनी कर रहे थे। कई जगहों पर ग्रामीणों की ओर से शिकायत सामने आने पर अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। क्योंकि, खनन की गाड़ियों की वजह से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं और हादसों में लोगों ने जान भी गंवाई है।
विज्ञापन




राप्ती, रोहिण नदी के तट पर खनन के अवैध धंधे पर सीएम की नजर पड़ते ही पहले तो अफसरों ने परमिट का हवाला दिया, लेकिन जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि परमिट की आड़ में ओवरलोडिंग कर अवैध खनन किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन




.........



अवैध बालू खनन में चार ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज



कैंपियरगंज। राप्ती नदी के किनारे मीरहिरिया गांव के पास शनिवार को अवैध रूप से बालू खनन की चार गाड़ियों को सीज कर दिया गया। शनिवार को खनन के नोडल अधिकारी विजय यादव सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। खनन करने वालों से लाइसेंस मांगे तो वह कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद चार ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने चारों गाड़ियां सीज कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें