बीआईटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ समापन
-बीआईटी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बीएचयू के प्रो. एके अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रत्येक छात्र में अपने आप को प्रतिस्पर्धा के लिए सदैव तैयार रखना होगा और निरंतर स्वयं को आधुनिक तकनीक से युक्त होना पड़ेगा। शिथिल हो जाने पर देश के विकास का पहिया भी धीमा पड़ जाएगा।
प्रो. अग्रवाल शनिवार को बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गीडा में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के समापन के मौके पर बोल रहे थे। कांफ्रेंस की अध्यक्षता कर रहे बुद्धा ग्रुप के सचिव डॉ. रजत अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य इस कांफ्रेंस के माध्यम से नवाचार व शोध पत्रों को एक मंच प्रदान करना है। कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा कर्नाटक सहित भारत के विभिन्न राज्यों व विदेशों से कुल 1201 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड से कम नहीं है। संयोजक डॉ. अरविंद पांडे, अंकुर कुमार, सैयद सलीम ने कांफ्रेंस में आए हुए देश व विदेश के अतिथि एवं शोध पत्र प्रदान करने वाले छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीआईटी संस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, फार्मेसी संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष सिंह, डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव संतोष त्रिपाठी, उज् श्रीवास्तव सहीत सभी संस्थाओं के विभागाध्यक्ष शिक्षक कर्मचारियों उपस्थित थे।