फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मौसम साफ हुआ तो 7.5 डिग्री चढ़ गया अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हल्की बारिश और तेज हवाओं के बाद अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को मौसम साफ हुआ तो अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। अब आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 से 12 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 25-35 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। 13 अप्रैल से मौसम सामान्य हो जाएगा।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4..4 डिग्री कम था। बुधवार को अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 25.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें