फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कहीं हल्की बारिश, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गुजर गए बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम का मिजाज लगातार तीसरे दिन बदला-बदला सा रहा। अपराह्न करीब तीन बजे के बाद कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी। कई जगहों पर बादल ऊपर से ही गुजर गए। शनिवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस वजह से कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के सिंघड़िया स्थित केंद्र पर बारिश दर्ज नहीं की गई। वहीं रामगढ़ताल और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। यूनिवर्सिटी और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई तो कई जगहों पर बादल घिरे और कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 39.1 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। उसके बाद मौसम साफ रहने से गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें