फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बूंदाबांदी और तेज हवा ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बादलों की आवाजाही व हवा से 3.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़का अधिकतम तापमान
विज्ञापन

- तापमान अधिकतम 32.5 और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

गोरखपुर। मौसम शुक्रवार को फिर बदला-बदला सा रहा। बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

शुक्रवार को सुबह से ही हवाएं चलने लगी थीं। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही और बूंदाबांदी भी हुई। इससे अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के 36 डिग्री की तुलना में 3.5 डिग्री नीचे पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
30 मार्च से तीन दिन बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर 30 मार्च से एक अप्रैल तक मौसम बदला-बदला सा रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें