फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: केसीए ब्लू ने गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी को 106 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के अंतर्गत खेला गया मैच
विज्ञापन

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए साहिल पासवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मुकाबले में केसीए ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी को 106 रन के बड़े अंतर से मात दी।
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के समीप स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर खेले एक मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए ब्लू की टीम ने 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए। संदीप शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 34 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल थे। साकिब अली ने 25 गेंदों पर 20 रन और कप्तान बिट्टू ने 12 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

अमन खरवार धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए 50 गेंदों पर 27 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। केसीए ब्लू को कुल 41 एक्स्ट्रा रन मिले, जिसमें वाइड गेंदों की संख्या काफी ज्यादा रही। गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में मुकुल यादव और दिव्यांश पांडे ने दो-दो विकेट झटके। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी की पूरी टीम 17.1 ओवर में मात्र 75 रन पर सिमट गई और केसीएम ने एकतरफा मुकाबले को 106 रन से जीत लिया। गोरक्ष एकेडमी की ओर से आरव सिंह और युगांक वर्मा ने सर्वाधिक 20-20 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

केसीए ब्लू की ओर से साहिल पासवान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में केवल 17 रन देकर तीन विकेट लिए। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए साहिल पासवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें