फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिसेंट और एपेक्स अस्पताल का मैनेजमेंट संभाल रहा था जेल गया मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डिसेंट अस्पताल से जुड़े फर्जी बीमा क्लेम की जांच कर रही रामगढ़ताल पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है। जेल भिजवाए गए डिसेंट हॉस्पिटल के मैनेजर बांसगांव के भिटहा निवासी राकेश कुमार ओझा के तार एपेक्स हॉस्पिटल से भी जुड़े मिले हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी दोनों अस्पतालों का मैनेजमेंट और वित्तीय लेन-देन देखता था। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की गहन जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, बीमा कंपनियों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्लेम पास कराने के मामले में गिरफ्तार मैनेजर राकेश कुमार ओझा से पूछताछ के दौरान कई नए नाम और बैंक खातों का पता चला है। जांच में पता चला कि आरोपी न केवल डिसेंट हॉस्पिटल के प्रशासनिक कार्यों में शामिल था, बल्कि एपेक्स हॉस्पिटल के रोजमर्रा के कामकाज और बीमा से जुड़े भुगतान की प्रक्रिया भी उसी के माध्यम से संचालित होती थी।
पुलिस ने आरोपी के तीन बैंक खातों को खंगालना शुरू कर दिया है। अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि अस्पतालों के नाम पर जारी कई चेक और डिजिटल ट्रांजेक्शन आरोपी के व्यक्तिगत खातों से होकर गुजरे हैं। इससे पुलिस को संदेह है कि बीमा क्लेम के नाम पर जारी रकम का एक बड़ा हिस्सा इसी नेटवर्क के जरिये गबन किया गया।
विज्ञापन

इधर, पुलिस की जांच में संतकबीरनगर के साथ बस्ती के भी कुछ अस्पतालों के नाम सामने आए हैं। इसमें बीमा क्लेम के नाम पर धोखाधड़ी के साक्ष्य मिले हैं। टीम अब वहां से लौट आई है और दस्तावेजों के सत्यापन और मिलान की प्रक्रिया चल रही है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी में है।
दोनों अस्पतालों से संबंधित रिकॉर्ड जब्त किए जा चुके हैं और सभी कर्मचारियों के बयान लिए जा रहे हैं। जल्द ही बीमा कंपनियों से प्राप्त रकम के प्रवाह का पूरा वित्तीय चार्ट तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य प्रबंधकों, ऑडिट अधिकारियों और बीमा एजेंटों की भूमिका की भी जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस घोटाले में करोड़ों रुपये का फर्जी क्लेम पास किया गया है।
विज्ञापन

- नितिन रघुनाथ, थाना प्रभारी रामगढ़ताल व विवेचक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें