फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स ने लगाया नोटिस.. नियुक्ति के लिए कोई मांगे रुपये तो तत्काल करें शिकायत

Mon, 06 Apr 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स प्रबंधन ने लोगों को सतर्क करते हुए पूरे परिसर में नोटिस चस्पा किया है। इसमें लिखा है कि एम्स में रुपयों से नियुक्ति या किसी प्रकार कामों के लिए कोई रुपये की मांग करे तो तत्काल सूचना प्रबंधन से करें। ऐसा नोटिस पहले भी लगाया था लेकिन कुछ दिन पहले हटा दिया गया था। सोशल मीडिया पर फर्जी नौकरी वाले विज्ञापन साझा होने के बाद इसे फिर से चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

एम्स के विभिन्न गेट पर भी ये सूचना चस्पा है। इस पर रुपये लेकर नियुक्ति का आश्वासन देने वालों से सावधान रहने को कहा गया है। साथ ही लिखा है कि यदि कोई रुपये मांग रहा है तो सचेत रहें और इसकी सूचना तत्काल एम्स के अधिकारियों को दें। सूचना सुझाव पेटी या प्रशासनिक कार्यालय में भी दी जा सकती है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एम्स में विभिन्न पदों पर आवेदन का फर्जी विज्ञापन खूब वायरल हो रहा है।
इन वायरल फर्जी विज्ञापनों का एक वेबसाइट पर 28 हजार रुपये से लेकर 34,800 हजार रुपये के वेतन के साथ ऑफिस अटेंडेंट, वार्ड अटेंडेंट, किचन हेल्पर, लेबोरेटरी अटेंडेंट, हाउसकीपिंग स्टाफ, रिकॉर्ड क्लर्क, लाइब्रेरी अटेंडेंट और टेक्निकल सपोर्ट असिस्टेंट पदों पर आवेदन मांगा गया था। दावा किया गया कि कुछ युवकों ने ऑनलाइन रुपये भी जमा करवा दिए लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। एम्स ने साफ किया है कि उनकी तरफ से किसी तरह थर्ड पार्टी वेबसाइट पर कोई आवेदन नहीं जारी किया जाता है। एम्स के आधिकारिक वेबसाइट की सूचना पर विश्वास करें। अब एम्स ने परिसर में ऐसे सूचनात्मक बोर्ड और पोस्टर भी चस्पा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरुप मोहंती ने बताया कि लोगों को जागरुक करने के उदेश्य से नोटिस लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें