फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टग्राम दोस्ती से शुरू हुआ मामला, गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी को भिजवाया जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से छात्रा भी मिल गई। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद दानिश उर्फ अबुल (19) के रूप में हुई है। वह घर-घर जाकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। उसे केवल कक्षा छह तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ और छात्रा के बयान में सामने आया कि करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिये छात्रा की आरोपी से दोस्ती हुई थी। शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद आरोपी ने लगातार संपर्क बनाए रखा। धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और घंटों बातचीत होने लगी। छात्रा ने बताया कि दानिश उसे अक्सर फिल्मी कहानियां सुनाता था और समझाता था कि फिल्मों में हीरो-हीरोइन घर से भागकर शादी करते हैं। कुछ दिन परिवार नाराज रहता है लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का छात्रा के मोहल्ले में आना-जाना था। 15 दिसंबर को छात्रा घर से पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। छात्रा की मां गोरखनाथ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विशेष टीम गठित कर सर्विलांस के जरिये तलाश शुरू की।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भिजवा दिया गया है। साथ ही दर्ज प्राथमिकी में पाॅक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें