फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में जाम से थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर के समय शहर के प्रमुख चौराहों पर लगा जाम
विज्ञापन



गोरखपुर। शहर में सोमवार को लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे यूनिवर्सिटी चौक से लेकर छात्रसंघ तक भारी जाम लग गया। इससे इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम का असर केवल इसी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आंबेडकर चौक से कचहरी और हरिओम नगर की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। इस वजह से इन रूटों पर भी यातायात धीमा पड़ गया और लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। कुनराघाट के अभिषेक सिंह ने बताया कि अचानक बढ़े वाहनों के दबाव और अव्यवस्थित यातायात के कारण स्थिति बिगड़ गई। मोहद्दीपुर के राज दीक्षित ने बताया कि दोपहर के व्यस्त समय में मुख्य मार्गों पर फंसे वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में जूझना पड़ा। आंबेडकर चौक की तरफ से निकलने में मुश्किल हुई। हालांकि, सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने यातायात को नियंत्रित करते हुए धीरे-धीरे जाम खुलवाया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें