फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंच पर जीवंत हुआ अहिल्याबाई होल्कर का जीवन

Mon, 03 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वरदा आर्ट इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में शाहपुर स्थित प्रेमचंद सभागार में ऐतिहासिक नाटक पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर का मंचन हुआ। इसमें अहिल्याबाई के जीवन, संघर्ष, न्यायप्रियता, नारी सशक्तिकरण, व काशी विश्वनाथ मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के निर्माण व पुनर्निर्माण के कार्यों को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन और रविशंकर खरे ने किया। संस्था के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव और रचना धूलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। मेयर ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक नाटक नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और महान व्यक्तित्वों से जोड़ते हैं। संदीप लेले द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन रीना जायसवाल ने किया। संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें