फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : पत्नी का शव समझकर कर दिया अंतिम संस्कार... वह झांसी में जिंदा मिली, इससे पहले की कहानी है फिल्मी

Sun, 23 Jun 2024 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

उरुवा बाजार इलाके में 19 जून को मिले शव को बांसगांव के उरुवा बाजार निवासी रामसुमेर (60) ने पत्नी फूलमती (40) का बताकर अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरुवा बाजार इलाके में 19 जून को मिले शव को बांसगांव के उरुवा बाजार निवासी रामसुमेर (60) ने पत्नी फूलमती (40) का बताकर अंतिम संस्कार कर दिया था। फूलमती झांसी में जिंदा मिली।

विज्ञापन


उरुवा बाजार इलाके के चचाई राम गांव के पास 19 जून की सुबह एक महिला का शव मिला था। पहचान के बाद रामसुमेर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। रामसुमेर ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी फूलमती 15 जून को मायके से ससुराल आने के लिए निकली और तभी से लापता थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई।

एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस फूलमती के मोबाइल नंबर के जरिये हत्या के आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। फूलमती का मोबाइल फोन चालू था। उसे ट्रेस कर पुलिस ने सुल्तानपुर के शुभम को झांसी रेलवे प्लेटफॉर्म से पकड़ा।
विज्ञापन


शुभम ने बताया कि उसके साथ ही फूलमती गोरखपुर से झांसी आई है। दोनों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही हिरासत में लेकर पुलिस गोरखपुर आई। फूलमती से पूछताछ कर उसे पति के साथ ससुराल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिस महिला का शव मिला था, उसके आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें