गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र सरदारनगर क्षेत्र में अवैध रूप से 5 पोल की एलटी लाइन बनाने के मामले की जांच रिपोर्ट शहर क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता को सौंप दी गई है। मुख्य अभियंता ने जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम को भेजने के साथ ही दोषी पाए गए आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। हालांकि मामले में उपकेंद्र पर तैनात तत्कालीन जेई सुनील कुमार और क्षेत्रीय लाइनमैन रामप्रीत को तत्कालीन अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने 8 अक्तूबर 2025 को निलंबित कर दिया था।
इस संबंध में ग्रामीण प्रथम के अधीक्षण अभियंता केके राठौर ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट का अवलोकन करके आरोपियों पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।